फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिपिक की संबद्धता खत्म करने की मांग

Fri, 01 Aug 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल पवन मौर्य ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र भेजकर बस्ती सीएमओ कार्यालय में अटैच लिपिक की संबद्धता तत्काल खत्म करने की मांग की है। लिखा है कि सीएमओ ऑफिस में कई लिपिक सीएचसी से अटैच हैं। इसके चलते सीएचसी की सेवाएं प्रभावित हो रही है। इससे तीमारदार और मरीज परेशान हैं। पत्र में कहा है कि सीएमओ कार्यालय में मलाईदार पटल पर काबिज अटैच लिपिक मनमानी भी कर रहे, जांच कर जल्द कार्रवाई हो और संबद्धता जल्द खत्म किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें