बस्ती। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला संरक्षक प्रमोद पांडेय, जिलाध्यक्ष स्नेह पांडेय व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और एसपी को ज्ञापन सौंपा। श्रावण मास में 12 जुलाई से अयोध्या धाम से भद्रेश्वरनाथ धाम तक मार्ग के दाेनों तरफ 500 मीटर के दायरे में मदिरा, मांस, मछली की दुकानों को बंद कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में वशिष्ठ मुनि, शिवेश, अजय कुमार, सोनू चौहान, ऋषभ शुक्ला, विनोद निषाद, अनिल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद