बस्ती। राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सोनहा थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की अनुमति निरस्त करने की मांग की है। राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष स्नेह कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 8 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में विदेशी कवि-शायरों को आमंत्रित किया गया है जिनमें बंगाल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कलाकार भी शामिल बताए जा रहे हैं। संगठनों का कहना है कि इस आयोजन को धार्मिक रंग देकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश शर्मा, विनोद कुमार, सोनू शर्मा, वृजेश, लालचंद, अनिल प्रजापति, विनोद निषाद शामिल रहे।