फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता खत्म कराने की मांग

Fri, 31 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड बनकटी के अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से शिक्षकों के लिए अनिवार्य टेट को समाप्त कराने के लिए केंद्र सरकार नया कानून लाए। केंद्रीय मंत्री को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के टेट परीक्षा की अनिवार्यता संबंधी आदेश के बाद जनपद में शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। अभी तक इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। सरकार स्वयं हस्तक्षेप कर नियमों में संशोधन कर समस्या का समाधान कराएं। गिरजेश प्रसाद चौधरी, आदित्यनाथ त्रिपाठी, नवीन चौधरी , विपिन तिवारी, विक्रांत द्विवेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें