फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुड्स शेड के निर्माण के लिए उठाई मांग

Fri, 13 Jun 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य एवं व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने रेल मंत्री सहित रेलवे के संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर रेलवे माल गोदाम के उत्तर साइड होने जा रहे गुड्स शेड के निर्माण को रोकने और उसकी शिफ्टिंग एवं प्रस्तावित स्थल की नाप-जांच सहित सड़क निर्माण की मांग की है। रेलवे मालगोदाम के उत्तर साइड में सड़क निर्माण की लड़ाई लड़ रहे पूर्व रेलवे सलाहकार गौरव गुप्ता विक्की ने बताया कि वर्षों से लोग रेलवे मालगोदाम फुटब्रिज डाउन के पास सड़क से अग्रवाल धर्मशाला होते मेंहदावल रोड तक नाली सहित सड़क निर्माण के संबंध में मांग कर रहे हैं। पूर्व में भी यहां सड़क थी। लोगों का आवागमन इसी रोड से होता था इस सड़क का कुछ हिस्सा जहां से लोगों का आवागमन अभी भी होता है जो काफी जर्जर हो गया है वही कुछ हिस्से में जलभराव हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें