बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर कंपनीबाग चौराहे और शास्त्री चौक (तिरंगा चौराहा) से संबंधित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि कंपनीबाग चौराहे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण मार्ग अव्यवस्थित है। 19 अक्तूबर को 14वीं बस्ती मैराथन में हजारों धावक इस मार्ग से गुजरेंगे। यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे का त्वरित सुधार आवश्यक है। शास्त्री चौक पर फुटपाथ और सड़क के बीच बनी दीवार को शहर की सुंदरता और यातायात सुगमता के लिए बाधक बताते हुए उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। संवाद