बस्ती। दलालों के रैकैट को लेकरआवाज उठने लगी है। मंगलवार को समाजसेवी युवक ने सीएमओ डॉ. आरएस दुबे तक अपनी बात पहुंचाई। ज्ञापन देकर युवक ने दलालों पर कार्रवाई व गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज व दवाओं की मांग रखी है।
सीएमओ को दिए गए ज्ञापन में युवक दानिश ने आरोप लगाया है कि कुछ दलाल मरीजाें को झांसा देकर फर्जी सेंटरों पर पहुंचा देते हैं। इसके एवज में वह मोटी रकम वसूलते हैं। वह किसी न किसी बहाने मेडिकल संस्था के चिकित्सक को परेशान करना चाहते हैं। दानिश ने सीएमओ से किसी भी संस्था के शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संवाद