यूजीसी एक्ट वापस लिए जाने की मांग करते हुए युवाओं ने दिया धरना
हर्रैया। यूजीसी के नए एक्ट को वापस लिए जाने की मांग के लिए मंगलवार को सवर्ण समाज के युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील में धरना दिया।
नए लागू कानून को संविधान की मूल भावना के विपरीत समानता के अधिकार के खिलाफ बताते हुए वापस लिए जाने की मांग की। धरना देकर यूजीसी कानून को सवर्ण छात्रों के लिए अभिशाप बताया। कहा कि ऐसे कानून सवर्ण छात्रों का मनोबल तोड़ने वाला है जो संविधान के सभी को समान शिक्षा के अधिकार से वंचित करता है। ऋषभ सिंह, दिवाकर पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद