परशुरामपुर। क्षेत्र के ग्राम चौरी के प्रधान आशीष कुमार ने रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि चौरी में कई वर्ष पहले होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण कराया गया था, जिसका संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। भवन में ताला लगा होने से उसका रख-रखाव भी नहीं हो पा रहा है। भवन धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है। उन्होंने अस्पताल का संचालन कराने की मांग की। संवाद