बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। लखनऊ इंदिरानगर की आकांक्षा श्रीवास्तव का आरोप है कि ससुराल में उनसे दहेज में दस लाख रुपये की मांग की गई। इसे पूरा न कर पाने पर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रितेश श्रीवास्तव, ससुर योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सास माया श्रीवास्तव के अलावा स्वाती व कनिष्का पर डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद