बस्ती। जीआईसी परिसर में रविवार को बस्ती ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति के संयोजन में ई रिक्शा, टेंपो चालकों की बैठक हुई। शिविर लगाकर ई रिक्शा, टेंपो चालकों के कागजातों को नियमानुसार दुरूस्त कराने और सीजर की कार्रवाई रोकने की मांग की गई। संरक्षक महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ई रिक्शा चालकों से धन उगाही, अनावश्यक केस दर्ज कर उत्पीड़न, धमकी, वाहनों को सीज करने की कार्रवाई का समिति विरोध कर रही है। जिलाध्यक्ष मो. हारून, उपाध्यक्ष सैय्यद इम्तियाज ने कहा कि टेंपो चालकों को कागजात दुरूस्त करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाए। बैठक में अकबर अली, रामशंकर पाल, गोपालजी गुप्ता, कृष्णचंद्र, मो. मोईन, दुर्गा प्रसाद सिंह, सोनू कुमार आदि शामिल रहे। संवाद