बस्ती। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के फेडरेशन के अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के क्रम में बीज विधेयक रद्द करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू, एटक के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को न्याय मार्ग स्थित कार्यालय से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित छह मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। संवाद