भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के ग्राम जोगियापाठक के धौरहरी राजस्व गांव में आवागमन के लिए बने रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। भाकियू लोक शक्ति गुट के पदाधिकारी उमेश तिवारी ने खराब सड़क ठीक कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने के लिए बीडीओ को शिकायती पत्र दिया है। बीडीओ ने मामले की जांच कराकर उचित समाधान का भरोसा दिलाया है। संवाद