फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उपभोक्ता फोरम न्यायालय के लिए नए कक्ष की मांग

Sat, 08 Jul 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल, दी यंग, जनपद व कमिश्नरी बार के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन दिया। उपभोक्ता फोरम न्यायालय के लिए नए कक्ष की मांग की गई। उपभोक्ता फोरम के मध्यस्थ महादेव प्रसाद दुबे ने डीएम को बताया कि न्यायालय जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष व न्यायाधीश के रूप में अमरजीत वर्मा ने कार्यभार संभाला है। लेकिन, न्यायालय के लिए आवंटित कक्ष काफी छोटा है। इससे न्यायिक कार्यों को संपादित करने में कठिनाइयां आ रही हैं। ऐसे में बड़ा कक्ष आवंटित किया जाए। डीएम ने एडीएम कमलेश चंद्र को उपभोक्ता फोरम न्यायालय के लिए तत्काल कक्ष आवंटन का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि कक्ष आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई है। अगले हफ्ते से न्यायालय सुचारू रूप से नए कक्ष में काम शुरू कर देगा। मौके पर विवेक शुक्ला, नीलांबर गुप्ता, शिव पूजन मिश्रा, विनोद भट्ट, अरविंद चौधरी, फूलचंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें