बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार के जन्मेजय की मौत के मामले में बुधवार को भीम युवा वाहिनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिवार को न्याय और मुआवजा दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव और प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में फरार महिला आरोपी की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और केस में एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाने की मांग की गई। संगठन ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा और बस्ती शहर में एक एकड़ जमीन देने की मांग भी उठाई। चेतावनी दी कि 15 नवंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। संवाद