फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती-महुली मार्ग के अंधे मोड़ पर संकेतक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मुख्य मार्ग पर कई अंधे मोड़ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। बरोहिया, पंखोवारी, आमकोइल, भोनी, महसों और कृष्णा भगौती के पास मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड नहीं होने से वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे टक्कर की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में कोहरा बढ़ने पर खतरा और बढ़ सकता है। बबलू दूबे, विपिन त्रिपाठी, राजेंद्र चौधरी, रविचंद पांडेय और सुनील पांडेय ने संबंधित विभाग से खतरनाक मोड़ों पर रेडियमयुक्त संकेतक बोर्ड लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें