बस्ती। नगर के वार्ड संख्या 7 सुर्तीहट्टा के सभासद रविंद्र कुमार पासवान ‘रवि’ ने कहा है निर्मली कुंड, राजाबाजार, सुर्तीहट्टा में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, ईओ अंगद गुप्ता से बोर्ड बैठक में आग्रह किया था कि उनके वार्ड में जलनिकासी के लिए स्थायी योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन कराया जाए। सभासद ने सुर्तीहट्टा चौराहे से रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक तक आरसीसी सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की। सभासद रविन्द्र कुमार पासवान ‘रवि’ ने बताया कि नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।