बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मनहनडीह निवासी विजय शंकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तीन अप्रैल को अपने बेटे विशाल उर्फ मोनू को दबंगों द्वारा मारने पीटने, जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करने, असलहा लहराकर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ प्रमोद ने कोतवाली पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संवाद