फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग से यौन शोषण कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का मामला सामने आया है। पीडिता की मां ने डीआईजी को पत्र देकर समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए दबंगों से अपनी नाबालिग बेटी और परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीडिता और उसकी मां ने डीआईजी को दिए पत्र में कहा कि सोनहा थाना क्षेत्र के पिरैला नरहरिया निवासी एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब पीड़िता ने उसके घर पर शिकायत की तो उल्टे उसे ही जान से मार देने की धमकियां दी। सोनहा थाने पर भी उसे न्याय नहीं मिला, उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया उसके बाद सोनहा पुलिस ने एक सादे कागज पर उससे अंगूठे का निशान लगवा लिया और रिपोर्ट नहीं लिखा। बहुत दबाव के बाद सोनहा पुलिस ने मनचाहे ढंग से प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित नाबालिग बेटी की डाॅक्टरी जांच तक नहीं कराई गई। पीड़िता और उसकी मां ने डीआईजी को दिए पत्र में कहा है कि विपक्षी बहुत ताकतवर लोग है और पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें