मुख्यमंत्री से मुलाकात करते भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह।
बस्ती। भाजपा के जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे राजकीय महाविद्यालय पचवस में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे पूछा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पचवस ताल के जीर्णोद्धार और हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थायी बस स्टैंड बनवाने का आग्रह किया। अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थायी बस स्टैंड के लिए प्रस्ताव भेजवा दें, जिससे इस दिशा में कार्य किया जा सके। संवाद