रोडवेज सभागार इंप्लायज पेंशन स्कीम (ईपीएस-95) समिति की हुई बैठक।
बस्ती। इंप्लायज पेंशन स्कीम (ईपीएस-95) संघर्ष समिति की मंडलीय मासिक बैठक बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो सभागार में हुई। इसमें पेंशन संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई और पेंशन योजना में शामिल सेवानिवृत कर्मियों को न्यूनतम पांच हजार रुपये पेंशन दिए जाने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष कृष्णा नंद पांडेय ने कहा कि समिति पेंशन के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। सेवानिवृत्त कर्मी जो पेंशन योजना में शामिल हैं और वे पेंशन से वंचित हैं, उन्हें न्यूनतम पेंशन मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। जिला सचिव हरीश चंद्र ने कहा कि न्यूनतम पेंशन कम से कम 7,500 महंगाई भत्ता के साथ दी जाए। सेवानिवृत्त कर्मियों के पति-पत्नी को आयुष्मान कार्ड दिया जाए। मांग पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा। बैठक में गोरखपुर से चंद शेखर पाठक, बीपी मिश्रा, सिद्धार्थनगर से दुर्गा प्रसाद मिश्रा, बस्ती से बालमुकुंद मिश्रा, मार्कंडेय शुक्ल, हनुमान सहाय, रामगोपाल श्रीवास्तव, उमेश चंद्र मिश्र, मोहम्मद साबिर आदि मौजूद रहे।