बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में स्किल बर्थ अटेंडेंस (एसबीए) के जरिये मातृ शिशु मृत्युदर कम करने के प्रयास जारी है। संस्थागत व सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों को एसबीए का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 21 दिवसीय इस प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव और प्रसव के दौरान पीपीएच प्रबंधन, एंटी नेटल, पोस्टर नेटल केयर, एक्लेंपसिया, स्तनपान, कंगारू देखभाल, प्रसव पश्चात देखभाल, प्रसव पूर्व परीक्षण, प्रसव पूर्व रक्तस्राव, एएमटीएसएल आदि की जानकारी दी गई। सोमवार को ट्रेनरों ने प्रसव में आने वाली जटिलता का भौतिक व मौखिक दोनों प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। मातृत्व सलाहकार राज कुमार ने बताया कि नेशनल रूरल हेल्थ मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की मृत्युदर को कम करना है। संवाद