फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एंबुलेंस में प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Sun, 10 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ईएमटी और चालक ने रास्ते में कराया प्रसव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। ग्राम सभा मंसूरनगर की एक महिला ने शनिवार सुबह एंबुलेंस में शिशु को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को गौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, मंसूरनगर गांव की अर्चना (22) को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार के लोगों ने 102 एंबुलेंस की सहायता ली। एंबुलेंस चकचई ओवरब्रिज के नीचे पहुंची थी कि गर्भवती की प्रसव पड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी हरिश्चंद्र यादव और चालक दुर्गेश यादव ने गाड़ी को खड़ी कर सावधानी पूर्वक आशा शकुंतला देवी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद वहां से जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स दीपिका ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि एंबुलेंस में तैनात ईएमटी हरिश्चंद्र यादव और चालक दुर्गेश यादव व आशा शकुंतला देवी ने सावधानी पूर्वक सुरक्षित प्रसव कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें