फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसडीएम से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल

Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन से हैं नाराज, गृह और जलकर पर जताई आपत्ति
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में शनिवार को एसडीएम शत्रुुध्न पाठक से मिलकर 11 जनवरी को दिए गए ज्ञापन पर चर्चा की। ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन पर मनमाने तरीके से गृह व जलकर लगाने, लाइसेंस प्रणाली जबरन थोपने का आरोप लगाया गया था। गृह और जल कर को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई थी।
व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि आम लोगों पर मनमाना गृहकर लगाया गया है। मगर, होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, मैरिज हॉल, नर्सिंग होम, रेस्टोरेंट पर विशेष कृपा की गई है। नगर की सभी सड़कों के नवनिर्माण सहित पांडेय बाजार एवं चिकवा टोला के पास सड़कों की मरम्मत की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने एसडीएम से मांग की कि नालियों में पटे कूड़े का निस्तारण करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के मोहल्लों में फॉगिंग कराई जाए। छुट्टा पशुओं पर रोक लगाई जाए। दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा होते हुए पांडेय बाजार मारवाड़ी मंदिर तक ई-रिक्शा सहित सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो, स्कूल वाहन, दुग्ध वाहन, एंबुलेंस एवं सरकारी वाहनों को इससे छूट रहे। प्रतिनिधि मंडल में रितेश सोनी, मुकेश सोनकर, विश्वनाथ वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, राजेंद्र कसौधन, राजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें