मंगल बाजार में दुकान सील करती राजस्व संग्रह टीम।
बस्ती। बकाएदारों पर लगातार अभियान चलाकर प्रतिष्ठान सील करने से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी नायब तहसीलदार कमलेंद्र सिंह सिंह के नेतृत्व में राजस्व संग्रह टीम वसूली पर निकली। इस दौरान बड़े बकाएदारों से 8.10 लाख की रिकवरी की गई। जबकि मंगलबाजार में एक प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया। टीम ने बताया कि दक्षिण दरवाजा मंगलबाजार स्थित मेसर्स हिना बैंगल स्टोर प्रोपराइटर मोहम्मद हुसैन पर 1,595,00 बकाया, ब्याज और अन्य देयक की आरसी जारी हुई है। चेतावनी पत्र के बाद भी संबंधित बकाएदार ने बकाया की धनराशि नहीं जमा की। इससे सोमवार को उनका प्रतिष्ठान सील कर दिया गया, जबकि अस्पताल चौराहा के रहने वाले फारूक अली पुत्र मुन्ने पर बैंक ऋण लगभग तीन लाख रुपये बकाया बताया गया। टीम ने गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मिले। संवाद