बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कार्यकारिणी का विशेश्वरगंज बाजार में गठन किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में दीपचंद कसौधन को अध्यक्ष और विनोद कुमार कसौधन को संगठन महामंत्री बनाया गया। वहीं, सरजू प्रसाद कसौधन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कसौधन को महामंत्री, अभय सिंह को वरिष्ठ मंत्री, संत कुमार कसौधन को मंत्री, प्रेमचंद कसौधन को संगठन मंत्री और बृजेश कसौधन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. राजवंत सिंह को संरक्षक व बस्ती मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष और बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह, जिला संगठन महामंत्री भारतराम बबलू अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद