फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीप व अनामिका को मिला बेस्ट रेंजर्स का पुरस्कार

Fri, 01 Mar 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। राम धनी सिंह नोहर देवी राजकीय महाविद्यालय गड़हा गौतम में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को समाप्त हुआ। इसमें बेस्ट रेंजर्स का पुरस्कार दीप प्रताप सिंह और अनामिका को मिला।
जिला संगठन कमिश्नर प्रताप शंकर पांडेय ने टेंट में प्रयुक्त बंधन, गैजेट बनाना, पुल बनाना और बिना बर्तन के भोजन बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. विद्यावती यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व के विकास व राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येंदु द्विवेदी ने बताया शिविर के माध्यम से प्रत्येक रोवर्स-रेंजर्स को कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। रोवर्स रेंजर्स का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। कुछ ऐसी परिस्थितियां भी जीवन में आ सकती हैं, जिसमें संसाधनों का अभाव होता है। इस मौके पर डाॅ. वीरेंद्र प्रसाद, प्रो. अनिल वर्मा, डाॅ. प्रदीप सिंह, सोनम चौरसिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें