फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झांसा देकर करा लिया बैनामा, गोलमाल का केस

Tue, 13 Aug 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बैनामा के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मनिकरपुर निवासी नीलम देवी पत्नी विमल कुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि उन्हें इस बात का विपक्षियों ने भरोसा दिलाया कि बैनामा का पैसा उनके पति के खाते में भेज देंगे। इस आधार पर उन्होंने जमीन का बैनामा कर दिया। बाद में पता चला कि खाते में पैसा नहीं आया है। जब पैसा मांगा तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने नरायनपुर निवासी समुन्द्रा देवी, हरिराम, राकेश कुमार व हीरालाल पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें