बभनान (बस्ती)। बभनान- गौर रेलवे स्टेशन के बीच सुमही गांव के समीप डाउन ट्रैक के किनारे एक लगभग अधेड़ का शव मिला है। मौके पर पहुंची गौर पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने में जुटी रही, मगर देर रात तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत ट्रेन के गिरने से प्रतीत होती है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल जाएगा। संवाद