रुधौली थाना क्षेत्र के आमा गाॅव में बुजुर्ग का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस।
रुधौली। थाना क्षेत्र के आमा गांव के पास सरयू नहर खंड खलीलाबाद-चार में सोमवार दोपहर 12 बजे 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव सोनहा थाना क्षेत्र से बहकर आया, जो आमा गांव के निकट दोपहर में दिखाई पड़ा। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। सूचना पर विधि विज्ञान टीम, प्रभारी थानाध्यक्ष रामानंद सिंह, चौकी इंचार्ज बिशनपुरवा सर्वेश कुमार, एसआई राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, सुग्रीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। संवाद