फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी में दूसरे दिन डूबे कांवड़िया का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़हलगंज। सरयू तट स्थित रामकवल शाही घाट पर सरयू नदी में डूबे कांवड़िया/छात्र यशराज का शव मंगलवार की शाम मुक्तिपथ के पूरब स्थित लकड़ी टाल के पीछे नदी के कुंड में उतराता मिला। शव की पहचान पिता अनिल वर्मा ने की। यशराज की कलाई में घड़ी बंधी मिली।
जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार निवासी अनिल वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र यशराज सोमवार की सुबह आठ बजे मुक्तिपथ पर सरयू नदी से जल लेने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया। मंगलवार की सुबह से एसडीआरएफ की दो टीमें नदी में 10 किमी के इलाके में उसे खोज रही थी। शाम चार बजे मुक्तिपथ से 50 मीटर की दूरी पर एक शव उतराता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर रह रहे गोपाल साहनी व जयराम साहनी नाव से शव को किनारे लाए। शव की पहचान यशराज के रूप में की गई। यशराज के पिता व रिश्तेदारों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की औपचारिकता पूरी कर शव को परिजों को सौंप दिया। मुक्तिपथ पर ही यशराज के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता अनिल वर्मा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें