फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सजाए गए पंडाल, हनुमान जी की महिमा का हुआ बखान

Wed, 24 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपनी बाग शिव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
बस्ती। ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों की भरमार रही। जगह-जगह पंडाल सजाए गए। पूरे दिन भजन, कीर्तन की धूम रही। श्री हनुमान जी के महिमा का बखान हुआ। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर बाद से ही भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू हो गया यह देर शाम तक चला।
विज्ञापन

कचहरी चौराहा से लेकर पांडेय बाजार तक एक दर्जन स्थानों पर श्री हनुमान जी का स्तुति गान किया गया। पंडालों में भंडारे के साथ पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा। आयोजक मंडली सेवादार की भूमिका में रही। सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोक रोककर भंडारे का प्रसाद खिलाया जा रहा था। जगह-जगह आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

अधिवक्ताओं ने किया सुंदर कांड का पाठ
सिविल बार एवं संयुक्तबार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सभागार में सुंदर कांड का पाठ किया। इस दौरान देवी देवताओं के जयघोष हुए। जिससे कचहरी परिसर का माहौल भक्तिमय रहा। बाद में भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ। सिविल बार के महामंत्री शिवपूजन मिश्र, ने कहा कि मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास में ही भगवान श्री राम की श्री हनुमान जी से भेंट हुई थी। इसी वजह से इस महीने में हनुमान जी की पूजा का चलन है। जंगबहादुर सिंह , सुभाष दुबे, कृष्णमोहन उपाध्याय, अरविंद दुबे, प्रशांत भारती, एसएन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मालवीय रोड पर आयोजित हुआ भंडारा
मालवीय रोड पर पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ला स्थित आदर्श हास्पिटल की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान हनुमान जी का स्तुति गान किया गया। बाद में भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर विजय मिश्र, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ऋषि मिश्र, कमल किशोर शुक्ल, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं कंपनीबाग, गांधीनगर, रंजीत चौराहा, रोडवेज, मंगल बाजार, करूआ बाबा चौक, पांडेय बाजार, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारा का आयोजन दिन भर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें