फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोस्त की बरात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
कुलदीप उर्फ शिवम शर्मा की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। दोस्त की बरात से लौटते समय बुधवार की रात गौर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव के पास गौर-टिनिच मोड़ पर अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के छपिया थाने के बूढ़ा देवर गांव से गौर थानाक्षेत्र के अजगैवा जंगल गांव में बुधवार की रात बरात आई थी। उसमें शामिल होने के लिए दूल्हे के दोस्त छपिया थाने के चुवाड़ निवासी कुलदीप उर्फ शिवम (25), सियाराम यादव (26) और हीरालाल (22) वार्ड नंबर 13 महागौरी नगर,नगर पंचायत बभनान थाना गौर आए थे। शादी संपन्न होने के बाद तीनों बाइक से लौट रहे थे। अंबरपुर गांव के पास गौर-टिनिच मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। कुलदीप उर्फ शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज कि दौरान बृहस्पतिवार को सियाराम यादव ने भी दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही दोनों परिवानों में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोग भी पहुंच गए है।

अंधे मोड़ पर नहीं संभाल पाए बाइक
- स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों ने बताया की जिस जगह घटना हुई है, वहां अंधा मोड़ है। मोड़ के सामने बड़ा गड्ढा है। मोड़ पर आने पर वे बाइक नहीं संभाल पाए और अनियंत्रित होकर गड्ढे में चले गए और हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें