फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीच-बचाव करने गए वृद्ध की मौत

Sat, 06 Jul 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाने के पसड़ा बाजार में कबूतर पकड़ने के विवाद में बीच-बचाव करने गए वृद्ध को किसी ने धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पसड़ा निवासी जाहिद अली और मोहम्मद गुलाम के बच्चों में कबूतर पकड़ने को लेकर विवाद हुआ। एक कबूतर को दोनों लोग बारी-बारी से पाल रखे थे। वह उड़कर जिसके घर पर जाता था वह उसे पकड़कर पाल लेता था। उसी को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात नौ बजे दोनों के परिवारों में विवाद होने लगा। उसी दौरान मोहम्मद गुलाम के 70 वर्षीय पिता सिराजुद्दीन बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच किसी ने उन्हें धक्का दे दिया। कुछ लोगों का कहना है कि उनका हृदयरोग का इलाज चल रहा था। विवाद देखकर हर्ट अटैक आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें