फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ मिले युवक की मौत, हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खून से लथपथ मिले युवक की मौत, हत्या का केस
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के केशवारा बाग के पास सड़क पर रविवार सुबह खून से लथपथ युवक मिला। पहचान होने पर परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार के लोग उसको जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लोग वहां ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घायल युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य संग्रह किया।
विज्ञापन

इसी थानाक्षेत्र के महसिन गांव निवासी जसवंत सिंह (36) पुत्र जीत बहादुर पशुओं को खरीदने-बेचने का व्यापार कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी पत्नी अनीता सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों ने फोन करके उन्हें पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कोड़रा चौराहे पर बुलाया था। करीब एक घंटे बाद इन्हीं दोनों के साथ उनके पति जसवंत सिंह बकरा लेकर घर पहुंचे। बकरा को घर पर बांधने के बाद अनीता से उन्हें आठ हजार रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन

बकौल अनीता, रुपये देने के बाद उनके पति जसवंत उन दोनों के साथ ही घर से निकल गए और रात भर नहीं लौटे। पुलिस की पूछताछ में अनीता ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय घायल पति ने उन्हें बताया था कि उन्हें दो लोगों ने चाकू मारकर घायल किया है। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर दोनों अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें