फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मुंह के बल गिरे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मुंह के बल गिरे किसान की मौत
विज्ञापन

धान की फसल देखने गए थे 65 वर्षीय करताराम
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत बेतौहा गांव निवासी एक किसान की रविवार को खेत में ही मौत हो गई। गृहस्वामी की मौत से परिजन बदहवास हैं।
गांव निवासी 65 वर्षीय करताराम का घर से कुछ दूरी पर खेत है। जिसमें उन्होंने धान की रोपाई की थी। रविवार दोपहर जब बारिश धीमी हुई तो वह फसल में पानी देखने खेत में गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और खेत में गिर गए। मुंह के बल गिरने से खेत में बारिश के पानी व कीचड़ में फंस गए। चूंकि आसपास कोई नहीं था, इसलिए वह काफी देर उसी स्थिति में रह गए। कुछ देर बाद दम घुटने से करताराम की मौत हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो लोग खोजते हुए परिवार के लोग खेत के पास पहुंचे तो दृश्य देखकर सन्न रह गए। तुरंत उन्हें वहां से उठाकर घर लाया गया। उनके पांच बेटे और बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें