फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रस्सी के फंदे से लटकने से हुई थी मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र के रमया गांव की इंटर की छात्रा की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में रस्सी के फंदे से लटकने की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई, मगर वह किन परिस्थितियों में कहां फंदे से लटकी इसका खुलासा नहीं हो सका। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि छात्रा की मां और बहनें शव पड़ा होने की बात दोहरा रही हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बता दें रमया गांव निवासी लालजी की पत्नी गुड्डन तीन बेटियों के साथ गांव पर रहती थी। रविवार को उसकी दो बेटियां शालू और परी मां के साथ खेत में काम करने गई थीं। कुछ देर बाद मां ने छोटी बेटी परी को सोनी (17) को बुलाने घर भेजा तो उसे जमीन पर पड़ा देखा। भाग कर मां को उसने बताया। मां शोर मचाते हुए मौके पर पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थीं, मगर पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने की पुष्टि के बाद मामला आत्महत्या का निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें