फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रहस्य बन गई कारपेंटर के मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के चकोही गांव निवासी 40 वर्षीय कारपेंटर विनोद की मौत रहस्य बन गई है। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर सरयू नहर की पुलिया के नीचे पानी में शुक्रवार को सुबह मिला था। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। मगर, देर रात मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकलने के बाद पानी में डूब जाने के पीछे की वजह कोई नहीं जान पाया। उसका मोबाइल भी नहीं मिली है, जिससे पता चल पाता कि वह किससे बात करते हुए घर से निकला था।
विज्ञापन

पुलिस इसे महज इत्तिफाक मानकर चल रही है। परिवार वाले भी चुप्पी साधे हुए हैं। एसओ इंद्रभूषण सिंह का कहना है कि उसके डूबकर मरने की पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बता दें कि चकोही गांव निवासी विनोद कुमार बुधवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर बात करते हुए साइकिल से निकले। परिवार के लोगों ने सोचा कि किसी जरूरी काम से जा रहे होंगे। रात भर लौटकर नहीं आए तो लोगों ने खोजबीन शुरू की।
बृहस्पतिवार को उनकी साइकिल, चप्पल और गमछा हनुमान बाग चकोही पुलिया के पास मिला। आसपास काफी ढूंढने के बाद भी विनोद का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव के पास हनुमान बाग चकोही सरयू नहर में पुलिया के पास पानी में उतराता हुआ शव गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से फूल गया था और तेज दुर्गंध भी आ रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें