बस्ती। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में लालगंज पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी अनिल सोनकर ने दर्ज एफआईआर में बताया कि शनिवार को उनके भाई सुनील संतकबीरनगर से सब्जी लेकर गायघाट आ रहे थे। बैसिया चौराहा के पास ट्रैक्टर चालक ने ठोकर मार दी। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संवाद