फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक दिन पहले का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र

Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने जालसाजी कर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में ग्राम सचिव सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के अगया निवासी विपिन दूबे ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नानी की सात जनवरी को मृत्यु हो चुकी है। वह नानी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने सचिव नरेंद्र सिंह के पास गए तो पता चला कि मृत्यु से एक दिन पहले का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। इस संबंध में डीपीआरओ से शिकायत की तो आरोपी सचिव और राम प्रताप ने रास्ते में रोककर धमकी दी। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें