फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सकी मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज, बस्ती। कप्तानगंज थाने पर गए 62 वर्षीय वृद्ध की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सकी। ऐसे में उसका बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ब्लड प्रेशर और शुगर की वजह से उसकी जान गई।
विज्ञापन


बता दें कि कल्यानपुर चौराहे पर मकान बनाकर गाड़ियों की धुलाई करने वाले परशुराम निषाद का तीन दिनों से खेत में धान की रोपाई को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को उसने इसकी शिकायत कप्तानगंज पुलिस से किया था। पुलिस दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को थाने पर बुलाया था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मामला होने की वजह से दोपहर 12 बजे पुलिस उनमें सुलह का प्रयास करने लगी। इसी बीच परशुराम निषाद की नाक से अचानक खून निकलने लगा और उल्टी होने लगी। पुलिस परशुराम निषाद को पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गई, वहां से डाॅक्टरों ने तुरंत रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने परशुराम निषाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें