सांड़ के हमले में घायल की मौत
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बरगदवा गांव में दो दिन पहले सांड़ के हमले से घायल की मौत हो गई। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी गेल्हई प्रजापति (75) रोज की तरह घर के बरामदे में सोए थे। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे किसी काम से बाहर निकले तो सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ती देख शनिवार शाम मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई।