फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोम गौतम की मनाई गई पुण्यतिथि

Tue, 21 Nov 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जन कवि बाल सोम गौतम की सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान बाल सोम गौतम स्मृति संस्थान की ओर से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन भी किया गया। डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि सोम गौतम की रचना संसार विविधता लिए हुए हैं। वह अपने समय के सशक्त हस्ताक्षर थे। आयोजक मंडल की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर सुदामा राय को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने की। इस मौके पर सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर तिवारी, सत्यव्रत द्विवेदी, विनोद उपाध्याय, सुरेश सिंह गौतम, रामदत्त जोशी, बटुकनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें