बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महदेवा में 27 नवंबर को हत्या के प्रयास का मामला सामने आया। क्षेत्र के मधवापुर निवासी प्रदीप कुमार पांडेय ने तहरीर दी कि स्कूल और ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि चार से पांच अज्ञात व्यक्ति श्मशान घाट के पास तिराहे पर जान मारने की नीयत से चाकू व लोहे की रॉड से हमला किया। हमलावरों ने गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ केके साहू ने बताया कि अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद