रेलवे परिसर में मिला युवक का शव
वाल्टरगंज (बस्ती)। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के अंदर एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर उपस्थित व स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृत व्यक्ति काफी समय से स्टेशन के आसपास रह कर भीख मांगता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत की वजह पता न चलने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।