फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नागालैंड से लाया गया युवक का शव, पिता ने दी मुखाग्नि

Fri, 15 Mar 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दीमापुर नागालैंड में मंगलवार को हुई थी मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कलवारी। तुरकौलिया गांव के 32 वर्षीय संदीप पांडेय की नागालैंड के दीमापुर में संदिग्ध हालात में मंगलवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को दीमापुर से शव घर लाने पर गांव में कोहराम मच गया। सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर पिता श्रीधर पांडेय ने कांपते हाथों से जवान बेटे के शव को मुखाग्नि दी।
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की माली हालत दयनीय होने के कारण घर का बड़ा बेटा संदीप 20 वर्ष की अवस्था में ही घर छोड़ दिया था। संदीप से छोटी तीन बहनें व एक भाई है। 10 साल पहले संदीप ने वहीं शादी कर ली थी। दो लड़की तथा एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप के रिश्तेदार नागालैंड में रहते थे। उनके पास पहुंच कर कठिन परिश्रम कर, परिवार की स्थिति संभाली। पिता श्रीधर पांडेय ने बताया कि अप्रैल में बेटी की शादी होनी है। उसी के इंतजाम में बेटे को आना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें