फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क के किनारे मिला युवक का शव

Wed, 23 Oct 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भीटिया गौर मार्ग पर स्थित भरौली बाबू गांव के समीप मंगलवार रात करीब आठ बजे 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में राहगीरों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अजय कुमार यादव निवासी भरौली बाबू थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां अनीता देवी ,भाई संजय,अशोक,सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में मझला भाई था। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि मृतक के चाचा प्रह्लाद यादव की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव की पुलिया पर बैठा था। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिया से गिरकर उसकी मौत हुई,जबकि कुछ लोग वाहन की चपेट में आने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें