बभनान (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के संत रविदास नगर वार्ड में पड़ोसी के भुसैले में युवक का शव छत की कुंडे से गमछे के सहारे लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
बुधवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने वार्ड निवासी 18 वर्षीय शाह आलम पुत्र अब्दुल सलाम का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूरी पर पड़ोसी के भुसैले में लटका देखा तो सन्न रह गए। थोड़ी ही देर में यह बात फैल गई और वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पैकोलिया पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष पैकोलिया संजू यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद