फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महसों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 07 Sep 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज क्षेत्र के महसों बाजार के खटिक टोला के युवक का शुक्रवार को फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय जितेंद्र उर्फ पुद्दन पुत्र उदलेश शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे परिवार में बिना कुछ बताए घर से निकल गया। शाम को करीब पांच बजे स्थानीय लोगों एवं ग्राम प्रधान ने लालगंज पुलिस को सूचना दी कि महसों बाजार के बगल में रेहरवा मुर्गी फार्म के पास पेड़ की डाल में फंदे से लटक कर एक युवक ने अपनी जान दे दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जितेंद्र पारिवारिक विवाद से परेशान था। महसों चौकी प्रभारी अनस अख्तर ने बताया कि सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें