दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सबईघीसा एवं केवाड़ी गांव की सरहद पर तालाब के पास बाग में देर शाम एक 45 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से रस्सी के फंदे लटका हुआ मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि वजह के बारे में जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ग्रामीणों के अनुसार उन लोगों ने गांव के पूरब तालाब के पास महुआ के पेड़ में लटकता हुआ शव देखा। जानकारी होते ही काफी लोगों की भीड़ जुट गई। थोडी देर में ही शव की पहचान कजियापुर गांव निवासी बनवारी के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया बनवारी की शादी हुई थी उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके कोई औलाद नहीं है।